♦ आपली इयत्ता निवडा ♦

१ ली २ री ३ री ४ थी ५ वी ६ वी ७ वी ८ वी ९ वी १० वी

इयत्ता ७ वी विषय- हिंदी पृथ्वी से अग्नि तक page no 14-16

इयत्ता ७ वी     विषय- हिंदी   पृथ्वी से अग्नि तक       page no   14-16

   निम्नलिखित प्रश्नों किताब के पृष्ठ क्रमांक  14-16   से है । 

         पाठ का अध्ययन करने के लिए नीचे दिए हुआ वीडियो देखें | 


बालासोर में अंतरिम परीक्षण का काम पूरा होने में अब भी कम से कम एक साल की देर थी। हमने पृथ्वी के प्रक्षेपण के लिए श्री हरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र में विशेष सुविधाएँ स्थापित की। इनमें से एक लॉन्च पैड, ब्लॉक-आऊस, नियंत्रण उपकरण तथा चलित दूर मिति केंद्र शामिल थे।

पृथ्वी उपग्रह की पच्चीस फरवरी उन्नीस सौ अट्ठासी की सुबह ग्यारह बजकर तेईस मिनट पर छोड़ा गया यह देश के रॉकेट विज्ञान के इतिहास में एक युगांतरकारी घटना थी। निर्देशित मिसाइलों के क्षेत्र में एक आत्मनिर्भर देश के रुप में उद्भव ने संसार के सभी विकसित देशों को विचलित कर दिया। सामर्थ्यशील नागरिक अंतरिक्ष उद्योग और व्यवहार्य मिसाइल आधारित सुरक्षा प्रणालियों ने भारत को चुनिंदा राष्ट्रों के समूह में पहुँचा दिया था।

“अग्नि” का प्रक्षेपण बीस अप्रैल उन्नीस सौ नवासी को निर्धारित किया गया। यह एक अभूतपूर्व अभ्यास होने जा रहा था। अंतरिक्ष प्रक्षेपण यान के विपरीत मिसाइल प्रक्षेपण में व्यापक स्तर पर सुरक्षा संबंधी खतरे शामिल होते हैं। प्रक्षेपण की पूर्व तैयारी की सारी गतिविधियाँ तय कार्यक्रम के अनुसार पूरी हो गई थी।

उपर्युक्त परिच्छेद के आधारपर प्रश्न के उत्तर लिखिए।

1 पृथ्वी का प्रक्षेपण कहा पर होनेवाला था ? 

2 पृथ्वी उपग्रह कब छोड़ा गया ?

3 अग्नि का प्रक्षेपण कब हुआ ? 

निम्नलिखित परिच्छेद छात्रों को ध्यानपूर्वक वाचन, आकलन के साथ पढ़ने के लिए कहें।

डॉ. कलाम तीसरे ऐसे वैज्ञानिक है, जिन्हें भारत का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न” दिया गया है। उन्हें “पद्मभूषण” तथा “पद्मविभूषण” से भी सम्मानित किया जा चुका है। भारत का उनपर गर्व है। इतनी उपलब्धियाँ प्राप्त करने तथा इतना मान-सम्मान मिलने के बावजूद आज तक डॉ. कलाम को अहंकार हूँ तक नहीं पाया है। वे सहज प्रवृत्ति के एक भावुक व्यक्ति है। उन्हें कविताएँ लिखना, वीणा बजाना तथा बच्चों के साथ रहना बेहद पसंद हैं। वे “सादा जीवन उच्च विचार” में विश्वास रखते हैं। कलाम साहब का व्यक्तित्व प्रेरणादायक है। उनका जीवन तपस्या से भरा है। उन्होंने राष्ट्रपति पद की | शपथ लेते समय दिए गए भाषण में संत कबीरदास जी के इस दोहे का उल्लेख किया था “काल करे सौ आज कर, आज करे सो अब।”

उपर्युक्त परिच्छेद के आधारपर प्रश्न के उत्तर लिखिए।

.1 डॉ. कलाम ने भारत को क्या बनाने का सपना देखा है ?

२. डॉ. कलाम को कौन-से पुरस्कार मिले ?

३. भारत का सर्वोच्च सम्मान कौन-सा है ?

3. डॉ. कलाम कौन-सी विचारधारा पर विश्वास रखते थे ?

4 डॉ. कलाम को क्या पसंद था ?

Leave a comment